{"_id":"6a305d8686306554c307b97f","slug":"farmers-were-provided-with-information-on-the-direct-seeding-of-paddy-kaithal-news-c-245-1-kn11005-150911-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किसानों को दी धान की सीधी बुवाई की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किसानों को दी धान की सीधी बुवाई की जानकारी
विज्ञापन
कैथल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से सोमवार को ब्लॉक पूंडरी के गांव सांप में खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राकृतिक खेती, धान की सीधी बुवाई तथा संतुलित खादों के प्रयोग के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि यह अभियान 1 जून से 30 जून तक जिलेभर में चलाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से धान की फसल में बौने पौधे रोग के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। साथ ही सफेद पीठ वाले तेला की नियमित निगरानी करने और समय रहते उचित प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार ने किसानों को धान की सीधी बुवाई तकनीक के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस तकनीक को अपनाने से उत्पादन लागत में कमी आती है तथा सरकारी प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलाकर किसान लगभग 10 हजार रुपये प्रति एकड़ तक की बचत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खरपतवारनाशकों के प्रभावी परिणाम प्राप्त करने के लिए खेत में पानी की उचित मात्रा बनाए रखना बेहद आवश्यक है।
इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. गुरनाम सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों को बेहतर मूल्य पर बेचकर किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. गुरनाम सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों को बेहतर मूल्य पर बेचकर किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन