{"_id":"6568dab0e217b059cd0f8b74","slug":"farmers-suffer-loss-due-to-wetting-of-paddy-lying-in-the-market-kaithal-news-c-18-1-knl1004-274429-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडी में पड़ी धान भीगने से किसानों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडी में पड़ी धान भीगने से किसानों को नुकसान
Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। ढांड सहित आसपास के गांवों में हुई बरसात से जहां गेहूं की फसल को फायदा हुआ है, वहीं मंडियों में पड़ी बासमती धान भीग जाने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना था कि मंडी में पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों की यदि समय पर सफाई हो जाती तो शायद उन्हें यह समस्या न झेलनी पड़ती।
किसान सतपाल सिंह, प्रवीण कुमार, दिलबाग सिंह, कृष्ण कुमार ने बताया कि सुबह के समय मंडी में बासमती धान लेकर आए थे। बोली पर उसके दाम भी अच्छे मिले लेकिन अचानक बरसात आ जाने से पानी ढेरियों के नीचे चला गया और खरीदारों ने उन्हें खरीदने से मना कर दिया। इससे उन्हें काफी नुकसान हो गया है। उनका कहना है कि मंडी में बना गए शेड के नीचे भी कबाड़ लगे होने से धान को शेड के नीचे नहीं डाल सकते।
मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ने कहा कि कबाड़ उठाने के लिए ठेकेदार को पहले से ही बोल रखा है। शेड के नीचे से शीघ्र ही कबाड़ उठवा दिया जाएगा। आगे कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।