फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers should increase their income through stubble management: Dr. Surendra

पराली प्रबंधन के माध्यम से आय में बढ़ोत्तरी करें किसान : डाॅ.सुरेंद्र

Tue, 30 Sep 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers should increase their income through stubble management: Dr. Surendra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ.सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पराली प्रबंधन व अवशेषों में आग न लगाने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। किसान कृषि यंत्रों का प्रयोग कर पराली प्रबंधन के माध्यम से अपनी आय में बढ़ोत्तरी करें।

उपमंडल कृषि अधिकारी सतीश कुमार नारा की अध्यक्षता में विभाग द्वारा गांव टीक, सेगा, बलवंती, देवबन, सिरसल, बाकल, राजौंद में नुक्कड़ सभाएं व जागरूकता अभियानों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से किसानों को बताया कि कृषि यंत्रों जैसे बेलदार मशीन सुपर सीडर, मल्चर मशीन और कॉपर का उपयोग करके फसल अवशेष का कैसे उचित प्रबंध करना है। इनके प्रयोग से हमारे मिट्टी व वातावरण कैसे शुद्ध रहेंगे, इस बारे जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जो किसान आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग करके फसल अवशेषों का प्रबंधन करेंगे, उन किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अगर कोई किसान फसल अवशेषों में आग लगाता हुआ मिला तो ऐसे किसानों पर सख्त कानूनी कार्यवाही करते हुए पांच हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा एफआईआर दर्ज होगी। उन खेतों के किला नंबरों की पहचान करके रेड एंट्री की जाएगी, जिसके कारण किसान आगामी दो सीजन तक अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवा पाएगा और ना ही एमएसपी पर अपनी फसल बेच पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed