फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers should get water and soil tested: Dr. Balwan

पानी और मृदा की जांच करवाएं किसान : डॉ. बलवान

Fri, 16 May 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers should get water and soil tested: Dr. Balwan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र कैथल की ओर से वीरवार को केंद्र में मिट्टी पानी जांच एवं धान की सीधी बिजाई पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने प्रगतिशील किसान क्लब के सम्मानित किसानों को पानी की बचत करने की विधियों पर जानकारी दी। साथ ही किसानों को अच्छी उपज के लिए पानी और मृदा की जांच कराने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय एवं भारतीय अनुसंधान परिषद की ओर से 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जायगा। इसमें किसान बढ़चढ़ अपनी भागीदारी दर्ज कराएं। इस कार्यक्रम के तहत किसानों को कृषि संबंधित नवीनतम तकनीक एवं बीजों की जानकारी विभिन्न विभागों द्वारा दी जायगी। सल्फर मिल्स लिमिटेड एवं कृभको के अधिकारियों ने भी मृदा परीक्षण क लिए किसानों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


डॉ. मंडल ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उनकी प्रगति से ही देश की प्रगति संभव हैं। वैज्ञानिकों को कृषि संबंधी जानकारी समय रहते किसानों को उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि किसानों को विश्वविद्यालय की ओर से विकसित तकनीकों का लाभ मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने किसान गोष्ठी में उपस्थित किसानों को धान की वैज्ञानिक खेती एवं सीधी बिजाई के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने कहा कि सीधी बिजाई करने से पानी की बचत होती है। केंद्र के अन्य वैज्ञानिकों डॉ. जसबीर सिंह, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. प्रशांत कौशिक ने भी किसानों को संबोधित किया।


प्रगतिशील किसान क्लब के प्रधान सतबीर गिल ने किसानों को सामयिक जानकारी देने के लिए केंद्र के वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में राजेंद्र पाई, सुभाष गुहणा, अमरीक सिंह, राजेश खेड़ी सिकंदर, फकीर चंद, जोनी राणा, रामेश्वर आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed