{"_id":"68b89e62c02f8a39920ec600","slug":"farmers-queue-up-for-dap-fertilizer-kaithal-news-c-245-1-kht1004-137315-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीएपी खाद के लिए किसानों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीएपी खाद के लिए किसानों की कतारें
Thu, 04 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका: कोऑपरेटिव सोसाइटी चीका के बाहर डीएपी खाद लेने के लिए लगी किसानों की लाइन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। गेहूं, आलू और सरसों की बिजाई के मौसम में डीएपी खाद की भारी मांग को देखते हुए किसान सुबह से ही अनाज मंडी स्थित द चीका कोऑपरेटिव सोसाइटी के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। नाराज किसानों ने बताया कि सुबह 6 बजे से लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं और दोपहर तक करीब 200 किसान लाइन में लग चुके थे। घंटों इंतजार के बाद दोपहर 2 बजे खाद का वितरण शुरू हुआ।
किसानों रामकुमार, मलकीत सिंह, सुच्चा सिंह, परमजीत सिंह, बलवान सिंह, बलजीत सिंह, मोहन सिंह, जोगिंदर सिंह, करणजीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने बताया कि इंतजार के बाद भी सभी किसानों को खाद नहीं मिल पाई। वितरण के दौरान 150 किसानों को चार बैग डीएपी और एक बैग एनपीके दिया गया, जबकि कई किसान खाद से वंचित रह गए। नाराज ग्रामीणों ने कालाबाजारी का आरोप लगाया।
द चीका कोऑपरेटिव सोसाइटी के मैनेजर राजेंद्र सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि गेहूं की बिजाई में अभी समय है, किसान पहले से ही स्टॉक करने के लिए लाइनें लगा रहे हैं। जिन किसानों को आलू और सरसों की बिजाई करनी है, वही तत्काल खाद लें। डीएपी की कोई कमी नहीं है।