फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers' interest in registering crops decreased

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने में किसानों की रुचि कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers' interest in registering crops decreased
कैथल। जिले के किसानों की मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने में रुचि कम हुई है। हालत यह है कि बार-बार अपील के बावजूद अब तक 65 प्रतिशत किसानों ने ही पंजीकरण करवाया है। सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ भी पोर्टल पर फसल का पंजीकरण करवाने वाले किसान ही उठा पाएंगे। यहां तक कि सरकार पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की ही उपज खरीद रही है। पहले भी बिक्री के दौरान जिन किसानों ने पंजीकरण नहीं करवाया, उन्हें सरकारी कीमतों पर फसल बेचने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

रबी सीजन की फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए 15 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में किसानों को अंतिम तिथि से पहले ही पंजीकरण करवाना होगा। जो किसान अपनी फसलों का पंजीकरण नहीं करवा पाएंगे, वे सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने से वंचित रह सकते हैं। जिले में चार लाख 95 हजार एकड़ में रबी की फसल की बुवाई हुई है। इनमें से करीब तीन लाख 21 हजार एकड़ भूमि का ही पंजीकरण हुआ है। जो कुल बुवाई योग्य भूमि का 65 प्रतिशत है। इससे स्पष्ट होता है कि अब तक काफी कम किसानों ने अपनी फसलों का पंजीकरण करवाया है। ऐसे में बिना पंजीकरण करवाने वाले किसान अगर सरकार से अनुदान चाहते हैं तो भी उसे अपनी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करवाना होगा।
विज्ञापन

प्रशासनिक स्तर पर भी लोगों को फसल पंजीकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। फिलहाल सरकार ने 15 फरवरी तक पोर्टल खोला है। इस पर किसान अपनी फसलों को पंजीकरण कर सकते हैं। इसका उद्देश्य किसानों को फसल बेचने में सुविधा पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का सीधे लाभ देना भी है। पहले के मुकाबले बड़ी संख्या में किसान फसल पंजीकरण की अनिवार्यता को समझते हुए अपनी फसलों का पंजीकरण करवाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि अब तक जिले के 65 प्रतिशत किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। जिले में चार लाख 95 हजार एकड़ में रबी की फसल की बुवाई हुई है। इसमें से लगभग तीन लाख 21 हजार एकड़ का पंजीकरण हुआ है। सभी किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 फरवरी तक अपनी फसलों का पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed