फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers fury due to non-availability of urea fertilize

यूरिया खाद न मिलने से किसानों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers fury due to non-availability of urea fertilize
यूरिया खाद की कमी के कारण किसान भटक रहे हैं। तमाम कोशिश के बाद भी खाद नहीं मिल रही। बताया जाता है कि गांव किठाना और जाखौली में खाद का स्टाक मौजूद है। राजौंद के केंद्रों में खाद न आने से किसानों में भारी रोष है। पहले किसानों को डीएपी के लिए धक्के खाने पड़े और अब यूरिया खाद न मिलने से भटक रहे हैं। किसान रोशन, रामकरण, प्रेम, रामकिशन, कृष्ण, सुरेंद्र, सुबे सिंह, वीरेंद्र व रामशरण ने बताया कि वे राजौंद पैक्स पर निर्भर हैं और हर फसल पर पैक्स से ही लेनदेन करते हैं। पिछले चार-पांच माह से लगातार यहां यूरिया खाद नहीं आई। जिससे किसानों को यूरिया खाद के लिए किल्लत झेलनी पड़ रही है। पैक्स प्रबंधक महेंद्र सिंह ने बताया कि 26 हजार यूरिया खाद के कट्टों की मांग की गई है। अभी खाद नहीं आई। खाद आते ही किसानों को वितरित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed