फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   farmers, doing, lead bank cover,

किसानों ने किया लीड बैंक का घेराव

Thu, 29 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल Updated Thu, 29 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
farmers, doing, lead bank cover,
किसान - फोटो : कैथ्‍ाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। नोटबंदी के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा ने लीड बैंक का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने किया। संचालन सचिव करतार सिंह ने किया। पहले सभा के सदस्य जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। जहां से वे नारेबाजी करते हुए लीड बैंक के कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां सभा सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को ज्ञापन सौंपा।


सभा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह व करतार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा लागू की गई है। इस योजना के द्वारा प्रदेश के किसानों से जबरदस्ती 250 करोड़ रुपये लूटे गए हैं। जिसका किसान सभा इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लिया गया नोटबंदी का फैसला एक बिना तैयारी और जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। जिस कारण आम जनता को ही भारी मुसीबतें झेलनी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि फसल बीमा योजना को बंद करके किसानों का लूटा हुआ पैसा वापस किया जाए।
विज्ञापन


नोटबंदी मे किसानों के लिए नकदी का प्रबंध व किसानों को समय पर खाद व दवाई का प्रबंध किया जाए। जिससे किसानों को अपने राहत मिले। उन्होंने कहा कि किसान सभा इन मांगो के लिए संघर्ष कर गांव-गांव तक लेकर जाएगी। इस अवसर पर तहसील कमेटी के प्रधान राम कुमार नंबरदार गुलियाना, सचिव भीम सिंह चहल किठाना, जिला उप प्रधान सतपाल किठाना, जिला कमेटी सदस्य जोगीराम मलिक, जिला कोषाध्यक्ष सतपाल सिंह, बलवंत सिंह जटान, बलवान सिंह, बलबीर सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed