फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers disappointed due to rain, harvesting of paddy stopped

बारिश से किसानों में मायूसी, रुकी धान की कटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers disappointed due to rain, harvesting of paddy stopped
08-कैथल। अनाज मंडी में धान का दृश्य। - फोटो : Kaithal
कैथल। जिले में तीन दिन से जारी खराब मौसम के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई हैं। न केवल मंडी में पड़ा धान खराब हो रहा है, बल्कि खेतों में खड़ी फसल भी खराब होने लगी है। खेतों में धान की कटाई का कार्य रुक गया है। वहीं हाथ से कटाई की हुई फसल भीग गई है। खुले आसमान के नीचे मंडियों में पड़ी धान की बोरियां भी भीग चुकी है। प्रशासन के मंडियों में खुले में रखे धान को बारिश से बचाने के लिए प्रबंध अधूरे दिखाई दिए। शहर की अतिरिक्त अनाज मंडी में करीब चार लाख कट्टे धान के पड़े हुए हैं। यहां तिरपाल का प्रबंध किसान व आढ़तियों की तरफ से किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानियों ने मंगलवार को भी बारिश का अनुमान है। यदि यह बारिश हुई तो काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन

किसान राजा, रामकिशन, प्रताप, सूरजभान, सुभाष ने बताया कि बारिश के बाद खेतों में कंबाइन से धान कटाई का कार्य रुक गया है। धान खेतों में पक कर तैयार हो चुका है, बारिश हुई तो काफी नुकसान होगा। पिछले सप्ताह हुई बारिश के चलते पहले ही धान को काफी नुकसान हो चुका है। मौसम खराब होने के कारण धान की आवक भी मंडियों में एक साथ हो रही है। जैसे ही मौसम साफ होगा तो कंबाइन से कटाई तेज हो जाएगी और किसान मंडियों में धान लेकर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को 1509 धान तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल बिका। पीआर धान का भाव 2100 रुपये प्रति क्विंटल रहा। शुरुआत से धान के कम भाव मिल रहे हैं। इससे किसान नाखुश दिखाई दे रहे है। 1509 धान शुरुआत में 3600 रुपये प्रति क्विंटल बिका था। अब दाम 600 रुपये कम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने बताया कि आसमान में छाए बादलों के चलते आवक मंडियों में कम हुई है। उठान में अब तेजी आ गई है। अब मंडी में उठान का कार्य ठीक चल रहा है। उधर, मार्केट कमेटी सचिव सतवीर राविश ने बताया कि तीनों मंडियों व ट्रांसपोर्ट नगर में धान डाला जा रहा है। सभी जगह बेहतर व्यवस्था प्रशासन की तरफ से की गई है। गेट पास भी काटे जा रहे है। उठान का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed