फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Family goes to Nanded Sahib, theft in the house

Kaithal News: नांदेड साहिब गया परिवार, घर में चोरी

Fri, 20 Sep 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Sep 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Family goes to Nanded Sahib, theft in the house
कैथल। मांडी सदरां गांव में चोर एक मकान से नकदी व गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सुखदेव सिंह ने सीवन थाना में शिकायत दी कि पांच को वह अपने परिवार सहित गुरुद्वारा नांदेड साहिब महाराष्ट्र में सेवा के लिए गया था। अब 18 सितंबर को घर लौटा तो देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोर जेवर और 46 हजार रुपये चोरी कर ले गए। आरोपियों ने खिडक़ी की जाली को फाडक़र अंदर से खिड़की खोलकर चोरी की है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

मकान और दुकान से नकदी चुराई
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक मकान व एक दुकान से नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में रामनगर निवासी राहुल ने शहर थाना में शिकायत दी कि सात सितंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी घर का ताला तोडक़र आठ हजार रुपये चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 20 निवासी आर्यन ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 18 सितंबर को शाम के समय अज्ञात आरोपी उसकी राशन दुकान से कुछ नकदी चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed