फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Families disappointed with the administration, searching for the dead body themselves

प्रशासन से परिजन निराश, खुद कर रहे शव की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Families disappointed with the administration, searching for the dead body themselves
48-पूंडरी। प्रवासी मजदूर प्रहलाद - फोटो : Kaithal
पूंडरी। गांव मटरवा खेड़ी व संगरोली के बीच 152डी हाईवे पुल के पास नहर में डूबे प्रवासी मजदूर प्रह्लाद का 54 घंटे बाद भी बुधवार को कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रशासन से बेआस हो चुके परिजन अब खुद उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ (यूपी) के गांव ऐदलपुर फतेहगढ़ी निवासी प्रह्लाद पुत्र केशरदेव 152 डी हाईवे के तहत चल रहे काम पर बतौर मजदूर कार्यरत था। काम करते-करते गर्मी से बचने के लिए वह नहाने के लिए सिरसा ब्रांच नहर में उतर गया। वहां बहाव तेज और गहराई होने के कारण वह बह गया। सोमवार को जब पुलिस को पता चला था कि इस स्थान पर नहर में कोई डूब गया है तो कुछ घंटे तक पुलिस मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

अगले दिन मंगलवार की दोपहर तक दमकल विभाग की गाड़ी खड़ी रही। इसके बाद लगभग 30 घंटे से उस डूबे हुए युवक की प्रशासन ने सुध तक लेना मुनासिब नहीं समझा। बुधवार को परिजनों ने बताया कि वे 50 घंटे से भी अधिक समय से स्वयं लड़के की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रहलाद का सुराग लगाने के लिए दो प्राइवेट गोताखोर नहर में उतरे लेकिन खाली हाथ लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम के वे 12 हजार रुपये भी ले गए। परिजनों का कहना है कि अब उनके पास खाने-पीने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। दूसरी ओर प्रह्लाद का सुराग न मिलने से भी वे निराश और परेशान हैं। उधर, एसएचओ पुंडरी कुलबीर कौर ने कहा कि पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी, परिजनोें को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed