{"_id":"68643df8c6e691be350afa83","slug":"failed-attempt-to-steal-cash-by-breaking-atm-kaithal-news-c-18-1-knl1004-682359-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एटीएम काटकर नकदी चोरी का नाकाम प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एटीएम काटकर नकदी चोरी का नाकाम प्रयास
Wed, 02 Jul 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चीका में चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा अलर्ट की वजह से उनका इरादा नाकाम रह गया। जैसे ही चोरों ने मशीन में तोड़फोड़ शुरू की, इसका वॉर्निंग अलर्ट तुरंत बैंक अधिकारियों तक पहुंच गया।
सूचना मिलने पर बैंक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की आहट पाते ही आरोपी वहां से भाग निकले। पीएनबी गुहला शाखा के प्रबंधक रोहित ने चीका थाने में शिकायत दी कि घटना 30 जून तड़के करीब 3:10 से 4:00 बजे के बीच गुहला रोड स्थित लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में घटी। शिकायत के अनुसार चोर गैस कटर की सहायता से एटीएम मशीन को काटने की कोशिश कर रहे थे।
सुरक्षा अलर्ट मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस टीम और बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। चीका थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।