फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Explosive material sent to Madhuban for investigation

विस्फोटक सामग्री को जांच के लिए मधुबन भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Explosive material sent to Madhuban for investigation
कैथल। देवबन कैंची चौक पर विस्फोटक मिलने के बाद कैथल पुलिस ने विस्फोटक सामग्री को जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया है, जिसमें पता लगाया जाएगा कि यह विस्फोटक किस स्तर का था और इसमें कौन-कौन से पदार्थों को शामिल किया गया है। इस मामले में दर्ज केस की जांच फिलहाल कैथल पुलिस ही कर रही है, जबकि अंबाला एसटीएफ की सूचना पर विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। इसी कारण अंबाला एसटीएफ के इंस्पेक्टर की शिकायत पर ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मधुबन लैब में भेजे गए विस्फोटक सामग्री की बारीकी से जांच होगी। पुलिस द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इस सामग्री या बम को तैयार करने के लिए किस स्तर की विस्फोटक सामग्री का प्रयोग किया गया है। इसमें टाइमर को कब सेट किया गया था? कैसे इसकी बैटरी और डेटोनेटर का प्रयोग किया जाना था। यह कितना खतरनाक हो सकता था? इस तरह के तमाम सवालों के जवाब लैब की जांच से ही मिलेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किस स्तर के अपराधियों अथवा आतंकियों द्वारा यह सामग्री रखी गई है? एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि मामले की जांच कैथल पुलिस ही कर रही है। अभी एसटीएफ को यह केस ट्रांसफर के आदेश नहीं आए हैं। इसके अलावा मौके से बरामद सामग्री को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। किसी राष्ट्रीय स्तर की जांच एजेंसी के कैथल पहुंचने के सवाल पर एसपी ने कहा कि अभी कोई राष्ट्रीय स्तर की जांच एजेंसी की टीम नहीं आई है। पूरे मामले में कैथल पुलिस एसटीएफ अंबाला के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed