{"_id":"671049541a76d5e89d07aef4","slug":"experts-told-the-tricks-of-exercise-to-digest-food-kaithal-news-c-18-1-knl1004-500693-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विशेषज्ञों ने बताए खाना पचाने के लिए व्यायाम के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विशेषज्ञों ने बताए खाना पचाने के लिए व्यायाम के गुर
Thu, 17 Oct 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में बुधवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस व विश्व खाद्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर जिला नागरिक अस्पताल के मॉनिटरिंग एंड इवेल्युएशन ऑफिसर डॉ. विनय गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
उन्होंने खाद्य पदार्थों से मिलने वाली ऊर्जा के बारे में बताया और खाने को पचाने के लिए अनेक प्रकार के व्यायाम की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में उत्सर्जन तंत्र हमारी सहायता करता है।
कार्यक्रम में आठवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शामिल किया। डॉ. विनय ने कहा कि वर्तमान में लगभग चार में से एक व्यक्ति किसी न किसी समय मानसिक स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद लगभग 60 प्रतिशत लोग मदद नहीं मांगते हैं। ऐसा व्यक्ति सामाजिक बहिष्कार और अक्षमता का कारण बन सकता है। इससे मानव अधिकारों और भेदभाव का उल्लंघन हो सकता है। इसके बाद जाट हाई स्कूल समिति के प्रबंधक सदस्य वजीर ढुल, सतबीर, जसमेर पूनिया ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव सांझा किए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने विद्यार्थियों को 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस और 16 अक्तूबर विश्व खाद्य दिवस दिवस के रूप में मनाया जाने के बारे में जानकारी दी। बताया कि किसी भी कार्य में दक्षता व्यक्ति की स्वतंत्रता और इच्छा के माध्यम द्वारा दी जा सकती है और जिन भावनाओं से हम भोजन ग्रहण करते हैं। हमारे अंदर वैसे ही विचार उत्पन्न होते हैं। इसलिए आहार को ग्रहण करते समय किसी भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अंत में प्रधानाचार्य और प्रबंधक सदस्यों ने डॉ. विनय गुप्ता को उपहार देकर उनका धन्यवाद किया गया।