फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Excitement intensifies for HSGMC elections

Kaithal News: एचएसजीएमसी के चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज

Sun, 22 Dec 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Excitement intensifies for HSGMC elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार ने 19 जनवरी 2025 को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव करवाने की घोषणा की है। इसके तहत कमेटी के चुनाव को लेकर गत शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह नामांकन प्रक्रिया आगामी 28 दिसंबर तक जारी रहेगी।

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो चुकी है। जिले में इस चुनाव के तहत कांगथली, गुहला और कैथल नाम से तीन वार्ड बनाएं गए हैं। अभी तक इन वार्डों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार सामने तो नहीं आए हैं, लेकिन गुप्त बैठकों के माध्यम से उम्मीदवार उतारने पर विभिन्न संगठनों के लोगों की ओर रणनीति भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन


जिले में तीन में किसी भी वार्ड में पहले दिन कोई नामांकन नहीं आया है। अब सोमवार से तीनों वार्ड के लिए कुछ उम्मीदवार नामांकन करने के लिए जरूर आ सकते हैं। गौरतलब है कि कैथल जिला सिखों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। यहां पर मुख्य रूप से तीन ऐतिहासिक गुरुद्वारे हैं। इसमें दो कैथल और एक चीका में स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल में श्री नीम साहिब और श्री मंजी साहिब और चीका में नौवीं पाताशाही गुरुद्वारा स्थापित हैं। यहां पर सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर सिंह जी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed