फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Example of discipline presented by volunteers in district level cultural festival

Kaithal News: स्वयंसेवकों ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में पेश की अनुशासन की मिसाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Example of discipline presented by volunteers in district level cultural festival
कैथल। शिक्षा विभाग, हरियाणा की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखोली अड्डा (कैथल) में 2 और 3 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 का भव्य और सफल समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन को सुव्यवस्थित, अनुशासित और निर्विघ्न संपन्न कराने में जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने अग्रणी एवं सराहनीय भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों को स्कूल पहुंचने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 15 स्वयंसेवकों ने अत्यंत निष्ठा, समयबद्धता और अनुशासित ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण व्यवस्था, मंच संचालन में सहयोग और दर्शकों व प्रतिभागियों के बीच व्यवस्था बनाए रखने में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन

यह पूरा स्वयंसेवक दल विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी जसवंत कैंदल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में निष्ठापूर्वक कार्यरत रहा। कार्यक्रम के सफल समापन पर जसवंत कैंदल ने सभी 15 स्वयंसेवकों के समर्पण और निस्वार्थ सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे जिला स्तरीय आयोजनों में सक्रिय सहभागिता से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र सेवा के प्रति अनुशासन की भावना का सुदृढ़ विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में हुआ भव्य स्वागत और सम्मान
उत्सव के सफल संचालन के बाद विद्यालय परिसर पहुंचने पर प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने सभी स्वयंसेवकों और मार्गदर्शन करने वाले अध्यापकों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हार्दिक बधाई दी।

इसके साथ ही जाट शिक्षण संस्था के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उप-प्रधान बलजिंद्र बनवाला, सचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन और प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed