फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Every moment is blissful with the darshan of Banke Bihari: Sadhvi Aastha

बांके बिहारी के दर्शन से प्रत्येक क्षण आनंदमय : साध्वी आस्था

Sat, 14 Mar 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Every moment is blissful with the darshan of Banke Bihari: Sadhvi Aastha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से पुराना बस स्टैंड परिसर में 9 से 15 मार्च तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन साध्वी आस्था भारती ने बांके बिहारी की बाल लीलाओं के वर्णन से कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रभु की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति का मार्ग बताया।

साध्वी आस्था ने कहा कि यदि मनुष्य वास्तविक शांति प्राप्त करना चाहता है तो उसे अपने विचारों के शोर से मुक्त होना होगा। मन में उठने वाले विचार ही अशांति का मूल कारण होते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का शांत स्वरूप उसके मन से परे होता है और जब मनुष्य अपने स्व पर मनन करता है तो बिखरे हुए विचार स्वतः समाप्त हो जाते हैं तथा व्यक्ति आत्मस्थित हो जाता है। यही सच्ची शांति और मुक्ति का मार्ग है।
विज्ञापन


उन्होंने गोवर्धन लीला का भी वर्णन किया और कहा कि ‘गो’ का अर्थ इंद्रियां हैं, जो सामान्यतः नीचे की ओर जाती हैं, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें ईश्वर की ओर मोड़ दिया। यही इंद्रियों का वर्धन है और यही गोवर्धन लीला का मुख्य संदेश भी है कि मनुष्य अपनी धारणाओं से ऊपर उठकर ईश्वर की ओर उन्मुख हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य यजमान रतन गोयल, सौरभ चौधरी, दीपक सेठ और अरविंद खुरानिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed