फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Every BJP worker is important for the party: Nayab Saini

भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण : नायाब सैनी

Mon, 17 Mar 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 17 Mar 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Every BJP worker is important for the party: Nayab Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन / कैथल। नगर पालिका सीवन के नाव में भाजपा प्रत्याशी शैली मुंजाल निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता सैनी से महज 263 वोटों के अंतर से हार गई, लेकिन हार के बावजूद उन्हें पार्टी नेतृत्व का पूरा समर्थन मिल रहा है।
चुनाव परिणाम के बाद शैली मुंजाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। जहां सीएम ने उन्हें हौसला देते हुए कहा कि शैली मुंजाल चुनाव हारकर भी जीत गई हैं। उन्होंने कहा कि शैली मुंजाल के क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं रुकने दिया जाएगा। पार्टी सुनिश्चित करेगी कि जनता को सभी सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है और हार-जीत से किसी की ताकत कम नहीं होती।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि शैली मुंजाल को भाजपा संगठन का पूरा सहयोग मिलेगा और वह उस निर्दलीय अध्यक्ष से भी ज्यादा प्रभावी रहेंगी, जिन्होंने चुनाव जीता है। शैली मुंजाल को मिलने वाले समर्थन से यह साफ है कि भाजपा उन्हें आगे भी राजनीतिक रूप से सक्रिय रखेगी और क्षेत्रीय स्तर पर उनकी भूमिका को मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सभी की नजर इस पर होगी कि भाजपा शैली मुंजाल को संगठन में क्या नई जिम्मेदारी देती है और कैसे उन्हें आगामी चुनावों में आगे बढ़ाती है। पार्टी की यह रणनीति स्पष्ट है कि जो नेता जनता के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं, उन्हें चुनावी हार के बावजूद पार्टी में सक्रिय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed