{"_id":"659714ec9bc83e6eee0d44e8","slug":"equipment-stolen-from-car-dairy-outside-the-house-kaithal-news-c-18-1-knl1004-298927-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मकान के बाहर से कार डेयरी से उपकरण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मकान के बाहर से कार डेयरी से उपकरण चोरी
Fri, 05 Jan 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक मकान के बाहर से कार व डेयरी फार्म से विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में मॉडल टाउन निवासी अंकुर कंसल ने शहर थाना में शिकायत दी कि दो जनवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके घर के सामने से उसकी कासर चोरी कर ले गया। कार की कीमत दो लाख रुपये है। जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव देवबन निवासी महाबीर ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 25 दिसंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी गांव में स्थित उसके डेयरी फार्म से इनवर्टर, बैटरी व सौर ऊर्जा की मशीन चोरी करके ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत 25 हजार रुपये है। जांच अधिकारी रोहताश सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।