फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Enthusiasm shown in Tiranga Yatra

Kaithal News: तिरंगा यात्रा में दिखा जोश

Wed, 09 Aug 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown in Tiranga Yatra
कैथल। कैथल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा कमेटी चौक से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड स्थित महेश चौक पर संपन्न हुई। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि अमर शहीदों की बदौलत हम सभी को आजादी की खुली हवाओं में सांस लेने का मौका मिला है। पूरे प्रदेश व देश में धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। शहीदों को नमन करते हुए तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है, जो आगामी 14 अगस्त तक भिन्न-भिन्न स्थानों पर होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलवाने में असंख्य शहीदों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया है। आजादी की लड़ाई में कई बहनों ने अपने भाई, सुहागिनों ने सुहाग, मां ने अपने बेटे देश की अस्मिता की रक्षा के लिए भेजे, उन सभी ने देश वासियों के लिए बलिदान दिया। ऐसे बलिदानियों के सम्मान में और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। वर्तमान समय में तिरंगा की धूम देश में ही नहीं, बल्कि विश्व पटल पर भी छाई है। यात्रा का एक ही उद्देश्य है कि अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाए। इस मौके पर जिला प्रभारी वेद फुला, सुरेश संधु, राजपाल तंवर, अजीत चहल, सुरेश गर्ग नौंच, मनीष कठवाड़, भीम सैन अग्रवाल, संजय भारद्वाज, आदित्य भारद्वाज, प्रवीण प्रजापति, एडवोकेट शक्ति सौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed