फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Enthusiasm shown among voters, 77.5 percent voting

Kaithal News: मतदाताओं में दिखा उत्साह, 77.5 प्रतिशत मतदान

Mon, 03 Mar 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 03 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown among voters, 77.5 percent voting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत रविवार को संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया में तीनों नगर पालिका में 77.5 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 45,101 वोटों में से 34,956 वोट डाले गए। मतदान प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह रहा।

सबसे अधिक सीवन नगरपालिका में रहा 80 प्रतिशत तो सबसे कम पूंडरी नगरपालिका में 74.1 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, सीवन में पहली बार नगर पालिका का चुनाव होने चलते मतदान प्रतिशत अधिक रहा। पूंडरी में इस बार 74.1 और कलायत नगर पालिका में 78.8 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


पिछली बार की अपेक्षा पूंडरी में नौ तो कलायत में 11 प्रतिशत मतदान कम रहा। कलायत में पिछली बार 90 प्रतिशत और पूंडरी 83 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद बूथों पर तैनात पोलिंग पार्टियों ने स्ट्रॉन्ग रूम में अपनी ईवीएम जमा करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। तीनों नगर पालिका में चुनाव लड़ रहे प्रधान व पार्षद पद के कुल 180 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है, जिसका परिणाम 12 मार्च को मतगणना के बाद घोषित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने कहा कि जिले में चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया।

गौरतलब है कि तीनों नगर पालिकाओं में 16-16 मतदान केंद्र बनाए गए थे। तीनों नगर पालिकाओं में कुल 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 21 सुपरवाइजर व 263 पोलिंग स्टाफ सहित अन्य स्टाफ लगाया गया था।


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने बताया कि मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ है। एसडीएम एवं कलायत आरओ अजय हुड्डा, कैथल एसडीएम एवं पूंडरी आरओ अजय सिंह, गुहला एसडीएम एवं सीवन आरओ कैप्टन प्रमेश कुमार ने चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed