फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Entered the house and beat up the woman and her sons

घर में घुसकर महिला और उसके पुत्रों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up the woman and her sons
गांव सिरसल में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर एक महिला व उसके बेटों को पीट दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिरसल निवासी संतोष ने बताया कि 9 नवंबर को उसके दोनों बेटे आपस मं बात कर रहे थे। आरोपियों ने उसके पुत्रों पर झूठा आरोप लगाते हुए रात्रि करीब आठ बजे घर में घुसकर बिंडों व हॉकियों से हमला कर दिया। साथ ही बाइक को तोड़ दिया। वह अपने जेठ के घर गई तो वहां भी आरोपियों ने जेठ के घर का दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों परवारा, मेशा, सुरेश, कृष्ण, सत्यवान, शीला, अजय, प्रदीप, कुलबीरा, गलू, सुदेश, गलू की पत्नी, बीबी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इसी प्रकार से एक अन्य मामले में गांव छौत निवासी बलवान सिंह ने बताया कि गांव छौत के वीरेंद्र ने 11 जुलाई 2021 को गांव के ही रणधीर पर अपनी धौंस दिखाते हुए हमला कर दिया था। रणधीर को चोट लगी थी। साथ में जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। लेकिन आरोपी की राजनीतिक पहुंच के कारण कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने गत 5 नवंबर को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी लांबा में एक व्यक्ति पर लोहे की पाइप से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी लांबा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 9 नवंबर को वह किसी काम से परमजीत की दुकान पर गया था। उससे पूछकर वह लोहे का पाइप उठाकर लाया था। इसी बीच परमजीत तैश में आ गया और गाली गलौच करने लगा। उसने पाइप छीनकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने परमजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed