फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Energy Conservation Award to RKSD College

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज को ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार

Sat, 01 Nov 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Energy Conservation Award to RKSD College
आर.के.एस.डी. कॉलेज को मिली बड़ी उपलब्धि।
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज, कैथल को पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य स्तर पर एक और सम्मान मिला है। हरियाणा नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी, पंचकूला के राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह में कॉलेज को 500 किलोवाट तक लोड वाले सरकारी एवं निजी कॉलेज विश्वविद्यालय श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार समारोह चंडीगढ़ के होटल हयात रीजेंसी में आयोजित हुआ, जिसमें ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्यामल मिश्रा (आई.ए.एस.) एवं नवीकरणीय ऊर्जा निदेशक डॉ. आदित्य दहिया (आई.ए.एस.) ने पुरस्कार प्रदान किए। आर.के.एस.डी. कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल और उप–प्राचार्य डॉ. राजबीर पराशर ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed