फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Emphasis on increasing learning ability in children

Kaithal News: बच्चों में सीखने की क्षमता बढ़ाने पर जोर

Thu, 03 Apr 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing learning ability in children
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। महिला एवं बाल विकास के दिशा-निर्देश पर प्रेमलता कोहली प्ले स्कूल में एक दिवसीय रेडिनेस मेले का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में भारी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया। सुपरवाइजर कुमारी कुसुम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में रेडिनेस मेला बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। मेले में छोटे बच्चों के लिए रोचक गतिविधियां रखी गईं, जिससे सीखने की क्षमता बढ़ सके।

इसस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की ऊंचाई, वजन और पोषण स्तर की जांच की गई। इस दौरान चित्रकला, कहानी सुनाने और समूह गीत जैसी गतिविधियां कराई गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर एएनएम निशा, कविता, अमन, काजल, पूनम, निर्मल, पिंकी, ऋतु, सोनिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन


रसूलपुर गांव में बुधवार को स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन किया गया। इसमें सुपरवाइजर अंजली ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक करना था कि वे अपने तीन से पांच वर्ष के बच्चों को प्ले स्कूल में भेजें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर सरोज, जीतो, वीना, चंद्रकिरण, कमलजीत, हेल्पर शबनम, मुकेश, लक्ष्मी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।

पूंडरी। पूंडरी राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में चल रहे प्ले स्कूल में स्कूल रेडिनेस मेले का आयोजन किया गया। प्ले स्कूल में बच्चों के प्रवेश करवाए गए। मुख्यातिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष बबली गोस्वामी ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्कल सुपरवाइज़र अनु ने की। इस मौक़े पर कोर्डिनेटर विक्रम, प्ले स्कूल कार्डिनेटर रेनू, प्ले स्कूल कार्यकर्ता राजबाला, ऊषा, नीलम, सुषमा, राजपति, बबीता उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed