{"_id":"66e7913dbd63f0b2b70d5609","slug":"emphasis-laid-on-womens-participation-in-elections-kaithal-news-c-245-1-kht1001-121341-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चुनाव में महिलाओं की भागीदारी पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चुनाव में महिलाओं की भागीदारी पर दिया जोर
Mon, 16 Sep 2024 07:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनाव सुधार अभियान के तहत आरकेएसडी कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। एसवीईईपी की ओर से ये कार्यक्रम वर्ष 2009 से भारतीय मतदाताओं को शिक्षित करने व उन्हें बुनियादी चुनावी ज्ञान के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया।
उन्होंने ''चुनाव का पर्व, देश का गर्व'' पर बात की। इसके बाद एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कॉलेज से मतदाता अधिकार के नोडल अधिकारी डॉ. विरेंद्र सिंह व डॉ. अनुकृति ढुल ने कहा कि हर एक वोट का अपना महत्व होता है और कई बार तो यह निर्णायक कारक भी होता है क्योंकि एक ही वोट से उम्मीदवार विजयी घोषित हो जाता है। ऐसे में हमें सही उम्मीदवार को चुनने के लिए अपना वोट अवश्य डालना चाहिए।