फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity supply will be disrupted in half the city today

Kaithal News: आधे शहर में आज बिजली की आपूर्ति रहेगी बाधित

Sat, 06 Apr 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be disrupted in half the city today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बिजली संबंधित मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को आधे शहर में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। दरअसल, यहां पर निगम की ओर से गर्मी के मौसम में बिजली के तार व ट्रांसफार्मर का सामान्य रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके तहत सेक्टर 19 से 21, पुलिस लाइन, करनाल रोड, जींद रोड व उद्याेग मार्ग की कॉलोनियों में दोपहर तक बिजली नहीं आएगी। यह जानकारी निगम के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भलोठिया ने दी है।

उन्होंने बताया कि निगम की ओर से लघु सचिवालय स्थित 33 केवी पावर हाउस में सुबह आठ से 11 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अधीन आने वाले 11 केवी मिनी सचिवालय, 11 केवी सेक्टर 20, 11 केवी रिछा राम एपी, 11 केवी सेक्टर 19, 11 केवी पुलिस लाइन में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार 11 केवी सिटी सात, 11 केवी ऋषि नगर, 11 केवी ग्रीन बेल्ट का फीडर प्रभावित रहेगा। इसके अधीन आने वाले लघु सचिवालय, सेशन हाउस, ऑफिसर कॉलोनी, हुडा 19, हुडा 20, ऋषि नगर, ग्रीन बेल्ट, अशोका गार्डन, नेहरू नगर, ढांड रोड, सनसिटी, पंत नगर, ऋचा राम कॉलोनी, पुलिस लाइन, अम्बाला रोड, सावन बिहार कॉलोनी में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षक अभियंता ने बताया कि इसी प्रकार से जींद रोड स्थित 132 केवी पावर हाउस में भी सामान्य रखरखाव कार्य के कारण सुबह साढ़े नौ से साढ़े 12 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसमें 11 केवी चौधरी इंडपेंडेंट, 11 केवी मॉडल टाउन, 11 केवी सिटी चार, 11 केवी सिटी 10, 11 केवी उद्योग मार्ग फीडर शामिल हैं। इससे चौधरी इंडस्ट्रीज, देवीगढ़ रोड, शेरगढ़ रोड, जींद रोड बाईपास, मॉडल टाउन, रजनी कॉलोनी, उद्योग मार्ग, सरगोधा कॉलोनी, बलराज नगर, और उद्योग मार्ग इंडस्ट्रियल क्षेत्र में

बिजली बाधित रहेगी। उन्होंने अपील की कि शहर के लोग यूएचबीवीएन स्टाफ के साथ सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed