फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity employees staged a protest against the transfer of a Junior Engineer (JE).

Kaithal News: जेई के तबादले के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Electricity employees staged a protest against the transfer of a Junior Engineer (JE).
जेई के तबादलों के विरोध में धरना देते बिजली कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
राजौंद। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को पूंडरी स्थित एक्सईएन डिवीजन कार्यालय के बाहर धरना दिया। कर्मचारी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारी पूंडरी डिवीजन नंबर-1 में कार्यरत जेई सुनील और जेई नरेश खटकड़ के तबादले का विरोध कर रहे थे। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पूंडरी विधायक सतपाल जांबा के हस्तक्षेप के बाद निगम प्रशासन ने दोनों जेई का तबादला दूसरे सर्कल में कर दिया। पदाधिकारियों ने इसे कर्मचारियों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि दोनों जेई पर गलत कार्य करवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। उनके अनुसार दबाव के आगे नहीं झुकने के कारण दोनों का तबादला किया गया।
विज्ञापन

यूनियन सचिव मुकेश कोटड़ा और अश्विनी ढांडा ने कहा कि जब तक दोनों जेई के तबादला आदेश रद्द नहीं किए जाते, कर्मचारियों का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। पदाधिकारियों ने विधायक और निगम प्रशासन के खिलाफ भी रोष जताया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर अपनी मांगों के लिए नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने कहा कि तबादला आदेश वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। धरने में कुलदीप बनवाला, गुरुदेव, प्रवीण, रोहतास शर्मा, मनोज, अमनदीप, रामपाल फोरमैन, ललित जेई, सियाराम जेई, मनजीत, दीपक सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

जेई के तबादलों के विरोध में धरना देते बिजली कर्मचारी। विज्ञप्ति

जेई के तबादलों के विरोध में धरना देते बिजली कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed