{"_id":"6887cbc7d6713c0500076888","slug":"electricity-employees-protest-against-subdivision-officer-kaithal-news-c-18-1-knl1004-703161-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: उपमंडल अधिकारी के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: उपमंडल अधिकारी के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उपमंडल अधिकारी के खिलाफ दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। हरियाणा कर्मचारी महासंघ बिजली इकाई के प्रधान सत्यवान लाठर और सचिव जगबीर सिंह ने आरोप लगाया कि उपमंडल अधिकारी कर्मचारियों के साथ खराब रवैया अपना रहे हैं।
कहा कि मेडिकल बिल, शिक्षा भत्ता जैसे वित्तीय मामलों में भी अनावश्यक आपत्तियां लगाकर कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सत्यवान लाठर ने आरोप लगाया कि अधिकारी खुद द्वारा जारी आदेशों से भी मुकर जाते हैं और क्लर्कों को चार्जशीट कर देते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वतंत्र निर्णय लेने की बजाय उच्चाधिकारियों के दबाव में काम करते हैं, जिससे विभागीय माहौल खराब हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अपनी गलतियों को छुपाने के लिए कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है। जब तक अधिकारी अपना रवैया नहीं बदलते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में सत्यवान लाठर, जगबीर सिंह, कुलदीप, सुमित (जेई), राजेंद्र (जेई), सीए ज्योति, महाबीर, राकेश कौशिक सहित सभी सब-यूनिट कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे। संवाद