फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity corporation team attacked, vehicle damaged

विद्युत निगम की टीम पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation team attacked, vehicle damaged
गांव भाणा में विद्युत निगम की टीम पर हमला कर कुछ लोगों ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में जेई विरेंद्र घायल हो गए। एसडीओ हिम्मत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात के समय बिजली निगम की टीम जेई विरेंद्र, एलएम सुरेंद्र, धर्मबीर और राजेंद्र गांव भाणा में करोड़ा रोड स्थित एक डेरे में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गए थे। जहां मनोज कुमार गांव भाणा बिजली की चोरी करते हुए पाया गया। उसका बकाया बिल भी 36 हजार रुपये से अधिक का है। इसी समय मनोज, बलबीर उर्फ बुग्गा और बलबीर के पुत्र प्रवेश उर्फ पैनू ने टीम पर हमला कर दिया। उस दौरान टीम के सदस्य वहां से भाग गए। आरोपियों ने गाड़ी पर भी हमला किया। सरकारी संपत्ति को नुकसान और सरकारी दस्तावेज छीने। आरोपितों ने ईंट और पत्थर व बरसाए। पुलिस के अनुसार शिकायत में जेई विरेंद्र को चोट लगने की जानकारी दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed