{"_id":"632b72e526bf7d4eeb7c9879","slug":"electricity-corporation-s-je-caught-taking-bribe-kaithal-news-knl1219593101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के जेई को रिश्वत लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के जेई को रिश्वत लेते पकड़ा
विज्ञापन
04-पूंडरी। रिश्वत के मामले में पकड़े गए जई दिनेश को लेजाते हुए विजिलेंस की टीम।
- फोटो : Kaithal
पूंडरी/कैथल। पूंडरी में विजिलेंस टीम ने बिजली निगम के जेई को एक किसान से ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर 1500 रुपये की रिश्वत राशि लेने के आरोप में रंगेंहाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कुरुक्षेत्र व कैथल जिले की विजिलेंस ने संयुक्त रूप से की है। विजिलेंस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजिलेंस में दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता गांव नैना निवासी नरेंद्र उर्फ रणबीर ने बताया कि उनके खेत का ट्रांसफार्मर खराब हुआ था। उसे लेने के लिए वे कई दिनों से पूंडरी स्थित बिजली निगम के कार्यालय के चक्कर लगा रहा था, लेकिन बिजली निगम का जेई दिनेश ट्रांसफार्मर देने में आनाकानी कर रहा था। वह कह रहा था कि तितरम स्टोर में ट्रांसफार्मर नहीं है। पिहोवा से लाना पड़ेगा। इसके लिए 1500 रुपये लगेंगे। परेशान होकर किसान ने विजिलेंस में मामले की शिकायत दी थी। इसके बाद बुधवार को विजिलेंस की टीम की देखरेख में उसने दिनेश को 1500 रुपये की राशि दिनेश जेई को सौंप दी। जिस पर टीम ने तय योजना अनुसार जेई को उक्त राशि सहित रंगेंहाथों गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस टीम के इंचार्ज सुरेश सैनी व राजिंद्र ने बताया कि विजिलेंस के पास जेई दिनेश की शिकायत आई थी कि वह काम करने में आनाकानी कर रहा है। ट्रांसफार्मर रखने के एवज में 1500 रुपयों की मांग कर रहा है। जिस पर विजिलेंस ने एक टीम का गठन किया। प्रशासन की अनुमति से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के बाद कार्रवाई शुरू की। आरोपी जेई से विजिलेंस टीम पूछताछ कर रही है। विजिलेंस की टीम की खबर से पूंडरी सब डिवीजन कार्यालय हड़कंप रहा।