फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   election in jaat college society

बारह कॉलेजियम में बनी सहमति, अब 63 कॉलेजियम में होगा चुनाव

Fri, 06 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Fri, 06 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
जाट हाईस्कूल सोसाइटी के नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन 287 में से 100 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके साथ ही कॉलेजियम के 75 में से 12 सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन हो गया है। अब 22 नवंबर को 63 कॉलेजियम में चुनाव होगा।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी रामकिशन ढांडा ने बताया कि जिन वार्डों में जिन उम्मीदवारों पर सहमति बनी उनमें वार्ड-17 में रामपाल, वार्ड-30 में बलबीर सिंह ढुल, वार्ड-31 में दिलशेर सिंह चहल उर्फ बलवान सिंह कोटड़ा, वार्ड-36 में दलबीर सिंह चहल एडवोकेट, वार्ड-37 में बलराज सिंह, वार्ड-46 में शमशेर सिंह, वार्ड-53 में नरेंद्र सिंह, वार्ड-59 में भरथू राम, वार्ड-62 में दया पाल मान, वार्ड-68 में रोहताश, वार्ड-73 में नफे सिंह तथा वार्ड नंबर-74 में फूल सिंह शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने बताया कि जाट हाईस्कूल सोसाइटी के 9500 वोटर 22 नवंबर को 75 कॉलेजियम में से अब 63 के लिए मतदान करेंगे और मतदान प्रक्रिया के उपरांत अपने-अपने कॉलेजियम में विजयी रहने वाले सर्वसम्मति से चुने गए 12 सहित कुल 75 चुने हुए प्रतिनिधि कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। इनमें जाट हाईस्कूल सोसाइटी के प्रधान, उपप्रधान, कोषाध्यक्ष व सचिव सहित 11 कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान कोटड़ा बलवान कोटड़ा का सर्वसम्मति से चयन हो गया है। कोटड़ा इससे पहले दो बार प्रधान रह चुके हैं। वर्ष 2013 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद से एडहॉक कमेटी में दर्शन सिंह मालखेड़ी प्रधान हैं। दर्शन सिंह मालखेड़ी के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। दर्शन सिंह मालखेड़ी भी इस चुनाव मैदान में उतरे हैं।


कई संस्थाएं संचालित कर रही हैं सोसाइटी
जाट हाईस्कूल सोसाइटी द्वारा जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शाइनिंग स्टार स्कूल, जाट बीएड कॉलेज, जाट पॉलीटेक्निक कॉलेज, जाट पीजी कॉलेज चलाया जा रहा है। इस सोसाइटी के प्रदेश सहित दूसरे राज्यों में कुल 9500 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed