फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Elderly scooter rider dies after being struck by tractor cutter

Kaithal News: ट्रैक्टर के कटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Elderly scooter rider dies after being struck by tractor cutter
मृतक पृथ्वी सिंह।
कैथल। गांव कौल से धेरडू जाने वाली सड़क पर शुक्रवार शाम को ट्रैक्टर के कटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार पृथ्वी सिंह निवासी टयोंठा की मौत हो गई। यह हादसा खेत से ट्रैक्टर को बैक गियर में सड़क पर चढ़ाते समय हुआ। ट्रैक्टर के पीछे लगा फाने काटने वाला कटर सड़क से गुजर रही स्कूटी से टकरा गया। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव कौल निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह 25 सितंबर को शाम करीब पांच बजे अपने चाचा फतेह सिंह के पोल्ट्री फार्म पर गया था। पोल्ट्री फार्म कौल से धेरडू जाने वाली सड़क पर है। इस दौरान उसने देखा कि एक ट्रैक्टर खेत में सड़क से नीचे उतरा हुआ था और उसके पीछे फाने काटने वाला कटर लगा था। उसी समय धेरडू की तरफ से एक स्कूटी सवार कौल की ओर आ रहा था। ट्रैक्टर चालक ने तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर को बैक गियर में चलाकर अचानक खेत से सड़क पर चढ़ा दिया। इस दौरान ट्रैक्टर के पीछे लगा कटर स्कूटी से टकरा गया। टक्कर लगने से स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया। जब उसने मौके पर पहुंचकर देखा तो घायल उसके समधी पृथ्वी सिंह ही थे।
विज्ञापन


ट्रैक्टर छोड़कर भागा चालक
हादसे के बाद राहगीर और आसपास के खेतों से अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि चालक के सामने आने पर उसकी पहचान कर सकता है। उसने ट्रैक्टर की पहचान महिंद्रा अर्जुन 555, लाल रंग के रूप में की। ट्रैक्टर के आगे लगे बंपर पर HR 08 AG 5092 नंबर लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कर जांच की शुरू
डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर व स्कूटी को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया। प्रत्यक्षदर्शी अशोक कुमार के बयान दर्ज किए गए। बयान के आधार पर थाना ढांड में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 और 281 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

मृतक पृथ्वी सिंह।

मृतक पृथ्वी सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed