{"_id":"67cc9b33145fcc64f60a433f","slug":"elderly-man-accused-of-obscene-act-with-two-children-kaithal-news-c-18-1-knl1004-597959-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बुजुर्ग पर दो बच्चों से अश्लीलता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बुजुर्ग पर दो बच्चों से अश्लीलता का आरोप
Sun, 09 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चीका थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दो बच्चों के साथ अश्लील हरकतें की। आरोपी दोनों बच्चों को खाने की वस्तुएं दिलाने का लालच देकर अपने पशुबाड़े में ले गया था। इसके बाद बच्चों के साथ अश्लील हरकत की। मामले की सूचना पर पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग ने हरकतों के बारे में किसी को बताने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। बच्चों ने पूरी घटना के बारे में परिजनों को बताया। वहीं परिजनों ने चीका थाना में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एक बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि पांच मार्च को शाम के समय उसका चार साल का बेटा और पड़ोस से छह साल का बच्चा गली में खेल रहे थे। आरोपी नछतर उनको खोने की चीजें दिलाने का लालच देकर अपने पशुबाड़े में ले गया। वहां पर आरोपी ने बंच्चों के साथ गलत हरकतें की। बाद में किसी को बताने पर उनको जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। बच्चों ने घर आकर सारी बता उनको बताई। आरोपी पहले भी ऐसी हरकतें करता था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी चीका थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।