{"_id":"600c6a4c8ebc3e3408594b8a","slug":"elder-murdered-kaithal-news-knl587349129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर गाने चलाने को लेकर हुआ झगड़ा, गंडासी लगने से हुई बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर गाने चलाने को लेकर हुआ झगड़ा, गंडासी लगने से हुई बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सलेमपुर में शादी समारोह में डीजे पर गाने चलाने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग के सिर पर गंडासी मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शहीद उधम सिंह चौक पर शव रखकर जाम लगाया। डीएसपी ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
घटनाक्रम के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में सलेमपुर निवासी सोनू कुमार ने बताया कि 22 जनवरी की रात बस्ती में अजय के मकान पर शादी का प्रोग्राम था और वहां डीजे बज रहा था। वह अपने दादा जंगीर सिंह व उसका छोटा भाई मोनू के साथ वहां गया था। इस दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर समारोह में शामिल युवकों में कहासुनी हो गई। एक बार तो लोगों ने शांत करा दिया लेकिन दोबारा फिर युवक आपस में भिड़ गए। विवाद के दौरान सुरेश कुमार उर्फ बिनी निवासी गांव सींह, राहुल निवासी सिंह, सुखी निवासी पिहोवा रोड कालेज के सामने चीका, संजु निवासी बेगा बस्ती, सुमित उर्फ कागा वासी संजय बस्ती, सुरेश उर्फ कीडा वासी नंदगढ व चार-पांच अन्य लड़के आए और उनमें से एक ने दादा जंगीर सिंह को सिर में गंडासी मार दी। उसने परिजनों को बुलाकर दादा को महावीर दल अस्पताल चीका में भर्ती करवाया। जहां से उसके दादा को राजेंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। जहां उसके दादा की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने व गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव शहीद उधम सिंह चौक पर रखकर जाम लगा दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां डीएसपी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। डीएसपी गुहला किशोरी लाल ने बताया कि विवाह समारोह में बच्चों में किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो गया जिसमें एक बुजुर्ग को चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।