फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ED raids at businessman's house

Kaithal News: कारोबारी के घर ईडी का छापा

Wed, 27 Aug 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
ED raids at businessman's house
64 कैथल। सेक्टर 19 में उस मकान का दृश्य, जहां टीम ने दबिश दी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार को शहर के सेक्टर-19 पार्ट-2 स्थित सचदेवा हाउस में एक कारोबारी के घर पर छापा मारा। करीब आठ घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद टीम देर शाम लौट गई। इससे पहले टीम ने नई अनाज मंडी स्थित कारोबारी रमेश सचदेवा के प्रतिष्ठान पर भी जांच की।

कार्रवाई सुबह करीब 11 बजे शुरू होकर शाम सात बजे तक चली। पंजाब नंबर की चार गाड़ियों में सवार ईडी अधिकारी सीधे अनाज मंडी पहुंचे और रिकॉर्ड खंगालने के बाद कारोबारी के घर पहुंचे। तलाशी के दौरान अधिकारी घर से दो बड़े बैग लेकर बाहर निकलते नजर आए। हालांकि ईडी ने मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


व्यापार से जुड़ा मामला माना जा रहा ः सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सचदेवा परिवार के व्यापार से जुड़ी बताई जा रही है। परिवार चावल एक्सपोर्ट और खाद के कारोबार से जुड़ा है। लंबे समय से उनकी कारोबारी गतिविधियां जांच एजेंसियों की निगरानी में थीं। दबिश के दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और किसी को भी घर के पास नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed