फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   E-sanjvini will make easy

ई-संजीवनी : अब ओपीडी में कतारों में लगने से बचेंगे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
E-sanjvini will make easy
अब ई- संजीवनी मोबाइल एप नागरिक अस्पताल में जांच व इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ओपीडी की लंबी कतार से बचाएगा। एप के माध्यम से लोग अपने घरों में बैठकर भी सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों से ओपीडी सेवा ले सकेंगे। स्मार्टफोन यूजर और पढ़े लिखे मरीजों को इस एप का सबसे ज्यादा लाभ होगा। वे अपने परिवार के सदस्यों की भी ओपीडी करवा सकेंगे। इसके लिए एप को डाउनलोड कर उस पर अपनी यूजर आईडी बनानी होगी। इस एप से घर बैठे ही मरीज डाक्टरों की ओर से बताए जाने वाले टेस्ट के संबंध में भी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस एप से नागरिक अस्पताल में तैनात 15 विशेषज्ञ डॉक्टरों के नंबरों को भी जोड़ा गया है। अगर कोई व्यक्ति एप के जरिये जुड़कर किसी भी विशेषज्ञ से ओपीडी या परामर्श लेना चाहेगा तो उसे तुरंत ऑनलाइन परामर्श दिया जाएगा। एप के माध्यम से बीमारी के इलाज की प्रक्रिया भी समय-समय पर बताई जाएगी। ज्यादा जरूरी होने पर ही मरीज को अस्पताल में बुलाया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एप के माध्यम से अस्पताल में सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। कोरोना महामारी के चलते लोगों की अस्पताल में भीड़ भी कम होगा और सामाजिक दूरी भी रहेगी। इससे लोगों को लाइनों में लगने से भी राहत मिलेगी। मरीजों के लिए यह एप कारगर साबित होगी। संवाद
विज्ञापन

दवाइयां भी मैसेज लिखकर बताई जाएंगी
ऑनलाइन ओपीडी के बाद मरीज को जो भी दवाई बीमारी से संबंधित लेनी होगी। वह भी डॉक्टरों द्वारा एप पर ही बताई जाएगी। दवाई लेने के लिए मरीज के पास खुद का विकल्प होगा। मरीज चाहे तो दवाई किसी आसपास के मेडिकल स्टोर से भी खरीद सकता है या फिर अस्पताल में आकर दवाई ले सकता है। अगर किसी व्यक्ति द्वारा एप से जुड़ने पर संबंधित डॉक्टर किसी दूसरे कार्य में लगा होगा तो उस व्यक्ति को समय दिया जाएगा कि वह कितने मिनट में डॉॅक्टर से बातचीत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन डॉक्टरों के नंबर जोड़े गए हैं एप से-
एप के साथ नागरिक अस्पताल में तैनात डॉ. सुमनलता, डॉ. दिनेश, डॉ. मिनाक्षी गोयल, डॉ. हमिता गुप्ता, डॉ. नमिता गुप्ता, डॉ. अमृत रंधावा, डॉ. आशीष मित्तल, डॉ. कविता गोयल, डॉ. अंशु कुमारी, डॉ. डीसी ठुकराल, डॉ. आरपी गोयल, डॉ. आरडी चावला, डॉ. रजत पंकज, डॉ. अमन सूद व डॉ. सोनाली ढिल्लों मोबाइल नंबर जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed