फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   E-rickshaw overturns in a pothole on Rajound road, woman and child survive

Kaithal News: राजौंद की सड़क के गड्ढे में ई रिक्शा पलटा महिला और बच्चा बचे

Sat, 31 Jan 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns in a pothole on Rajound road, woman and child survive
राजौंद। नगर के मुख्य मार्ग पर सड़क पर बने गहरे गड्ढे में भरे पानी के कारण एक ई रिक्शा पलटने से चालक व एक महिला व बच्चा बाल बाल बच गए। गनीमत यह रही कि मौके पर खड़े लोगों ने तुरंत ही रिक्शा को उठा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया।
विज्ञापन


टेंपो चालक ने बताया कि वह एक महिला व बच्चे को बिठाकर जा रहा था। दादा खेड़े वाली गली के पास पहुंचते ही सड़क पर गहरे गड्ढे में उसकी ई रिक्शा पलट गई। इस दौरान मौके पर खड़े दुकानदारों व एक पुलिसकर्मी ने जल्दी से उठा दिया जिससे वह नीचे आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


उसने कहा की सड़क का इतना बुरा हाल है कि कोई वाहन कब पलट जाए पता ही नहीं चलता। गहरे गड्ढों में पानी भरने से पता ही नहीं चलता। इस सड़क पर हर दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजौंद में असंध कैथल मुख्य मार्ग पर पिछले कई दिनों से बरसात के बाद हालात बदतर बने हुए हैं। जिससे सड़क पर जाम लगना वाहन धंसना आम बात बनकर रह गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed