{"_id":"686c18cf49873ef70206baa8","slug":"drug-smuggler-arrested-with-opium-kaithal-news-c-18-1-knl1004-686800-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
Tue, 08 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक किलो 230 ग्राम अफीम सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह के नेतृत्व में एसआई बलराज की टीम शाम के समय गश्त पर थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि गुहणा निवासी खुशविंद्र सिंह अपनी कार से नशीला पदार्थ सप्लाई करने जा रहा है।
नाकाबंदी कर पुलिस ने दबोच लिया। एईटीओ कैथल कंचन पांडे भी मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें एक पारदर्शी पन्नी से एक किलो 230 ग्राम अफीम बरामद हुई। मौके पर पहुंचे एएसआई नरेंद्र सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर सदर थाने में मामला दर्ज किया। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
शराब तस्करी में वांछित अपराधी गिरफ्तार
कैथल। भगौड़ा पकड़ो स्टाफ ने शराब तस्करी मामले में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एसआई सतीश कुमार की टीम ने पाडला निवासी आरोपी सोमबीर को काबू किया। थाना शहर पुलिस ने आरोपी को 18 जुलाई 2020 को सात बोतल हथकढ़ी शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में केस दर्ज होने के बाद आरोपी जमानत पर रिहा हुआ, लेकिन न्यायालय में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। अदालत ने एक जुलाई 2025 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद