{"_id":"69234cc3a8e962a27c0479d5","slug":"drug-addiction-is-dangerous-for-health-inspector-surendra-kaithal-news-c-245-1-kht1012-141135-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा स्वास्थ्य के लिए खतरनाक : इंस्पेक्टर सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा स्वास्थ्य के लिए खतरनाक : इंस्पेक्टर सुरेंद्र
Sun, 23 Nov 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
नशा मुक्त अभियान के तहत गांव में जाकर जागरूक करती पुलिस कर्मी
कैथल। सीवन व कांगथली में पुलिस ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि एसपी उपासना के आदेशानुसार इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत और सोनिया, तथा एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार और जसविंदर को शामिल कर नशा जागरूकता टीम का गठन किया गया है। यह टीमें प्रतिदिन जिले के अलग-अलग गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर रही हैं। इन टीमों का मुख्य उद्देश्य नशा करने वालों को इससे बाहर निकालना, परिवारों को नशे के दुष्परिणामों से आगाह करना तथा युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नशा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ परिवारिक मतभेद, आर्थिक संकट और अपराध की संभावना भी बढ़ाता है। इसी सिलसिले में रविवार को जागरूकता टीमों ने गांव कांगथली और सीवन में विशेष डोर-टू-डोर अभियान चलाया। टीमों ने घर-घर जाकर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से बातचीत की।
विज्ञापन