{"_id":"672fd277a98d4041ae06c9b6","slug":"drivers-are-getting-injured-due-to-lack-of-signs-on-the-divider-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123675-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डिवाइडर पर सांकेतिक चिन्ह न होने से वाहन चालक चोटिल हो रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डिवाइडर पर सांकेतिक चिन्ह न होने से वाहन चालक चोटिल हो रहे
विज्ञापन
राजौंद। कैथल-असंध मार्ग पर बनाए गए डिवाइडर पर कोई भी सांकेतिक चिन्ह न होने से हादसे बढ़ रहे है जिसके चलते वाहन चालक चोटिल हो रहे है। जबकि इस बारे में दुकानदार व लोग प्रशासन व संबंधित विभाग को बार-बार अवगत करवा चुके है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
दुकानदार रामकुमार, सिंधा, मनीराम, प्रवीण, बीरू, मनमोहन, बंटी, राजू, कालू, पवन ने बताया कि जब राजौंद में कैथल-असंध मार्ग पर डिवाइडर का निर्माण किया गया। राजौंद से निकाले गए डिवाइडर पर कोई रिफलेक्टर नहीं लगाए गए, जिससे वाहन चालकों को घटना का शिकार होना पड़ता है। बताया कि राजौंद में डिवाइडर बने पांच वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। डिवाइडर के बीच के रास्ते पर आज तक बजरी तारकोल नहीं बिछाया गया। जिससे इन कटों पर वाहन फिसल जाते है, जिससे चालकों को घटना का शिकार होना पड़ता है। इसके अलावा इन लोगों ने बताया कि कैथल असंध मार्ग पर सड़क भी जगह जगह टूटी हुई है इस बारे वह कई बार शासन व प्रशासन को अवगत करवा चुके है। इन लोगों ने मांग करते हुए कहा कि राजौंद के बीचों-बीच बनाए गए डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।
फोटो कै.09 राजौंद 04-05 में डिवाइडर के बीच छोड़े गए कट।।