फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drivers applying brakes in the middle of the road, traffic jams in the city

सड़क के बीचोंबीच ब्रेक लगा रहे चालक, शहर में बन रही जाम की स्थिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Drivers applying brakes in the middle of the road, traffic jams in the city
Drivers applying brakes in the middle of the road, traffic jams in the city - फोटो : Kaithal
कैथल। सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे ऑटो चालक अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ज्यादातर ऑटो चालकों के पास कोई लाइसेंस नहीं हैं। कई बार तो कम आयु के चालक ऑटो को सड़कों पर दौड़ाते दिखाई देते हैं। इनके द्वारा आड़े तिरछे वाहन चलाने से आए दिन शहर में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। वहीं ऑटो चालकों ने ऑटो स्टैंड बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर और गांवों में लगभग चार हजार ऑटो हैं। करीब तीन हजार ऑटो अलग-अलग जगहों पर शहरी क्षेत्र में ही चलाए जाते हैं। ऑटो खड़ा करने के लिए चालकों का कोई स्टैंड नहीं है। शहर में पिहोवा चौक, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, सर छोटूराम चौक, चंदाना गेट व कमेटी चौक सहित कई ऐसे स्थान हैं, जहां दिन भर ऑटो का जमावड़ा रहता है। हर तरह जाने वाले रास्तों पर ऑटो चालक अवैध तरीके से सड़क के बीच में खड़े रहते हैं। जल्दबाजी में चौक पार करने की होड़ में कई बार दूसरे वाहन चालक सामने खड़े ऑटो से टकरा जाते हैं और वाहनों को नुकसान होता है। ऑटो और अन्य वाहन चालकों के बीच कई बार कहासुनी भी होती है। वाहन चालक के साथ राहगीर भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में ऑटो यूनियन के प्रधान रामदिया प्रजापति, लवली शर्मा और रमेश मल्होत्रा का कहना है कि अगर शहर में ऑटो स्टैंड बना दिए जाएं तो समस्या काफी कम हो सकती है। इससे न तो दुर्घटनाएं होंगी और न ही उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। सड़क के बीच में उन्हें मजबूरन ऑटो रोकना पड़ता है। अगर स्टैंड बन जाएं तो कोई भी ऑटो चालक निर्धारित स्थान के अलावा सड़क पर ऑटो खड़े नहीं करेगा। ऑटो चालकों का कहना है कि स्टैंड बनाने के लिए पिहोवा चौक, पुराना बस स्टैंड, छात्रावास रोड, रेलवे गेट, चंदाना गेट, शक्ति नगर, प्रताप गेट, डोगरा गेट, सीवन गेट, माता गेट, कमेटी चौक, खुराना रोड, सिरटा रोड, अर्जुन नगर, अस्पताल, रेलवे स्टेशन व विश्वकर्मा चौक सहित अन्य कई उपयुक्त स्थान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का पालन न करने वाले चालकों पर होगी कार्रवाई
शहर में दुर्घटनाओं और जाम का कारण बनने वाले अधिकांश ऑटो चालकों के संबंध में ट्रैफिक एसएचओ रमेश चंद्र ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कुछ दिन पहले ही ऑटो चालकों से बैठक की है। चालकों को बार-बार नियमों का पालन करने बारे में कहा जा रहा है। अब सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। अगर कोई ऑटो चालक नियमों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed