फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dr. Kamal Singh Nain became captain in Indian Army

डॉ.कमन सिंह नैन बने भारतीय सेना में कैप्टन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dr. Kamal Singh Nain became captain in Indian Army
सीडीपीओ अनिता नैन के पुत्र डॉ. कमल सिंह नैन ने एसएससी की परीक्षा पहले प्रयास में ही उत्तीर्ण करके भारतीय सेना में कैप्टन का पद हासिल किया है। पिता बदन सिंह ने बताया कि कमल सिंह ने आरकेएसडी स्कूल से 92 प्रतिशत अंकों के साथ मेडिकल से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद सोलन (हिमाचल) से एमबीबीएस करने के बाद 6 महीने खानपुर के मेडिकल कॉलेज में भी कार्य किया। उन्होंने बताया कि परिवार में कमल के दादा हरिचंद नैन 1965 के भारत-पाक के युद्ध में शहीद हुए थे, जिससे उसे बचपन में ही देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना प्रबल हुई थी। उसी का परिणाम और कमल सिंह की कड़ी मेहनत रंग लाई और आखिरकार पहले ही प्रयास में एसएससी की परीक्षा पास कर भारतीय सेना में कैप्टन का पद लेने का गौरव हासिल किया है। कमल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed