फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dr. Akhil Bhauria has assumed charge as a General Surgeon at the Kalayat Sub-divisional Hospital.

Kaithal News: कलायत उपमंडल अस्पताल में जनरल सर्जन के तौर पर डाॅ. अखिल भौरिया ने संभाला कार्यभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dr. Akhil Bhauria has assumed charge as a General Surgeon at the Kalayat Sub-divisional Hospital.
डा.अखिल भौरिया।
कलायत। कलायत नागरिक उपमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जनरल सर्जन के पद पर डाॅ. अखिल भौरिया की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों को अस्पताल में सर्जरी से संबंधित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद जगी है। डाॅ. अखिल भौरिया ने बताया कि उनका प्रयास उपमंडल क्षेत्र के लोगों को अस्पताल में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना रहेगा। उन्होंने स्वस्थ भारत के मिशन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाने की बात कही। इस विभाग में फिलहाल डाॅ. राजीव मित्तल भी सेवाएं दे रहे हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनुसार कलायत उपमंडल नागरिक अस्पताल में जनरल सर्जन जैसे महत्वपूर्ण पद को भरने की मांग लंबे समय से उठती रही है। सर्जन की नियुक्ति होने से स्थानीय लोगों को सर्जरी संबंधी उपचार के लिए दूसरे शहरों और बड़े अस्पतालों का रुख करने की आवश्यकता कम हो सकती है।

डा.अखिल भौरिया।

डा.अखिल भौरिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed