{"_id":"623b808013e6c602d53e8a65","slug":"dosage-of-corbevax-will-be-applied-to-adolescents-aged-12-to-14-years-kaithal-news-knl1026868164","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से 14 वर्ष तक आयु के किशोरों को लगाई जाएगी कोर्बेवैक्स की डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से 14 वर्ष तक आयु के किशोरों को लगाई जाएगी कोर्बेवैक्स की डोज
विज्ञापन
Dosage of Corbevax will be applied to adolescents aged 12 to 14 years
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। स्वास्थ्य विभाग 12 से 14 वर्ष तक आयु के किशोरों को कोविशील्ड या कोवॉक्सीन की डोज नहीं लगाएगा। इस आयु के किशोरों को नई वैक्सीन कार्बेवैक्स लगाई जाएगी। विभाग ने इस आयु वर्ग के किशोरों को टीके लगाने का कार्य शुरू कर दिया है हालांकि अभी तक किशोरों की काफी कम रुचि टीकाकरण में दिख रही है, लेकिन विभाग ने जल्द ही संख्या में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।
प्रथम और दूसरा टीका लगवाने के बीच 28 दिन का रहेगा अंतराल
कोर्बेवैक्स का प्रथम और दूसरा टीका लगवाने के बीच 28 दिन का अंतर रहेगा। 28 दिन के बाद ही पहला टीका लगवा चुके किशोर को दोबारा टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा। टीका लगवाने के बाद प्रमाणपत्र विभाग की ओर से भी जारी किया जाएगा। इसके अलावा इच्छुक किशोर स्वयं भी विभाग के पोर्टल से अपना प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
साढ़े 38 हजार से ज्यादा किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग ने 12 से 14 वर्ष आयु के साढ़े 38 हजार से ज्यादा किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें लड़के और लड़कियों की संख्या लगभग समान ही निर्धारित की गई है। सबसे ज्यादा टीकाकरण स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे किशोरों का होगा। इसके अलावा घरों में रह रहे किशोरों को भी टीके लगाए जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि जिले के सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण का कार्य जारी है। निर्धारित आयु वर्ग के किशोर केंद्र पर जाकर स्वेच्छा से टीकाकरण करवा सकते हैं।