फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Do not click on suspicious links and avoid giving your bank details

Kaithal News: क्लिक न करें संदिग्ध लिंक, बैंक की जानकारी देनेे से भी बचें

Sat, 26 Apr 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Do not click on suspicious links and avoid giving your bank details
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। एसपी आस्था मोदी के कुशल मार्गदर्शन में डीएवी कॉलेज पूंडरी व ब्रह्मानंद चौक पूंडरी में साइबर हेल्प डेस्क लगाकर विद्यार्थियों सहित आमजन को साइबर अपराध के प्रकार और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया इस दौरान साइबर थाना प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में पुलिस टीमों ने आमजन को बताया कि हम टेक्नोलॉजी के दौर में इतनी तेजी से विकास कर रहे है कि इसके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। जितनी तेजी से हम इस डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


हम लोगों की इंटरनेट पर निर्भरता भी उतनी ही बढ़ गयी है। इंटरनेट के विकास और इसके बढ़ते फायदों के साथ साथ साइबर अपराधों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है। साइबर क्राइम से बचने के लिए खुद को जागरूक करें व इस संबंध में सावधानी व सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का बेहतर उपाय है। व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक ट्विटर आदि सोशल साइट पर आए किसी भी प्रकार के संदिग्ध लिंक को क्लिक न करें और न ही अपनी बैंक संबंधित डिटेल किसी अज्ञात को साझा करें, क्योंकि ऐसा करने से आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते है। साइबर ठगों की ओर से आमजन को घर बैठे हजारों व लाखों रुपए कमाने का झांसा देकर बैंक संबंधित जानकारी हासिल कर ठगी का शिकार कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो तुरंत प्रभाव से साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

इसके अलावा आप किसी नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर साइबर हेल्प डेस्क की भी मदद ले सकते है ताकि आप साइबर फ्रॉड से बच सकें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन मैसेज जैसे लाटरी, रिचार्ज कूपन व डिस्काउंट के झांसे में आकर अपनी बैंक डिटेल व पहचान किसी से भी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed