फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Do not allow illegal occupation on government land

सरकारी जमीन पर नहीं होने दिया जाए अवैध कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Do not allow illegal occupation on government land
कैथल। राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक में डीसी प्रदीप दहिया ने निर्देश जारी किया है कि है कि जल्द से जल्द लंबित इंतकाल निपटाएं। सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि जमीन के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ न की जाए। जिले में कुल 3904 इंतकाल लंबित हैं। कैथल खंड में 1289, ढांड खंड में 269, पूंडरी खंड में 643, गुहला खंड में 589, कलायत खंड में 737, राजौंद खंड में 265 और सीवन खंड में 112 इंतकाल लंबित हैं, जिनको पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। डीसी ने इन इंतकालों को जल्द से जल्द निपटाने को कहा है। सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में राजस्व, पंचायत, नगर परिषद आदि विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में डीसी ने विचार व्यक्त किया। डीसी ने कहा कि जिले में निशानदेही के लिए रेट निर्धारित हैं। अगर कोई व्यक्ति उससे ज्यादा की मांग करता है तो उस फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाए। इस मौके पर एसडीएम मनीष कुमार लोहान और नवीन कुमार, अतिरिक्त सीईओ अमित कुमार, डीआरओ चांदी राम, डीआईओ दीपक खुराना, डीडीपीओ कंवर दमन, तहसीलदार प्रदीप कुमार, बीडीपीओ रोजी, नरेंद्र सिंह, ईओ कुलदीप मलिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed