{"_id":"691f6954af3891d07d04e7f7","slug":"district-level-geeta-jayanti-festival-from-29th-kaithal-news-c-245-1-kht1011-140979-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव 29 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव 29 से
Fri, 21 Nov 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एसडीएम अजय सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन भाई उदय सिंह किला परिसर में 29 नवंबर से किया जाएगा। इसमें सेमिनार, विविध प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही क्राफ्ट दुकानें और खाद्य सामग्री के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
लघु सचिवालय सभागार में वीरवार को आयोजित बैठक में एसडीएम अजय सिंह ने अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को गीता सेमिनार का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को भाई उदय सिंह किला में गीता यज्ञ के साथ महोत्सव की विधिवत शुरुआत की जाएगी।
एसडीएम अजय सिंह ने बताया कि इसी दिन विद्यार्थियों के बीच रंगोली, क्राफ्ट, स्केच, श्लोक उच्चारण, गीता प्रस्ताव और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्राफ्ट मेला और गीता आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी इसी दिन किया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि 30 नवंबर सुबह 10 बजे सनातन धर्म मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही गीता सद्भावना यात्रा, गीता आरती और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रेडक्रॉस सचिव को सद्भावना यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए।
महोत्सव का विशेष आकर्षण 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 12:15 बजे तक होने वाली ग्लोबल गीता चैटिंग होगी, जिसमें हजारों विद्यार्थी एक साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण करेंगे। एसडीएम अजय सिंह ने निर्देश दिए कि नगर परिषद किला परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।