{"_id":"632f1918f89b8a0f1c5ed1f4","slug":"displeasure-over-non-procurement-of-paddy-in-the-market-kaithal-news-knl1221838200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में धान की खरीद न होने से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में धान की खरीद न होने से नाराजगी
विज्ञापन
गुहला-चीका। अनाज मंडी में धान न बिकने से किसान यूनियन के बैनत तले किसानों ने शुक्रवार दोपहर के समय शहीद उधम सिंह चौक जाम लगा दिया। सबसे पहले किसानों ने आढ़तियों व सरकार के खिलाफ शहर में रोष मार्च निकाला। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे चौक पर जाम लगाया। डीएसपी सुनील कुमार ने मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल के आश्वासन के बाद किसानों ने करीब एक घंटे के बाद दोपहर दो बजे जाम खोल दिया।
किसानों के लगाए जाम के दौरान पटियाला व पिहोवा और कैथल जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। प्रदर्शन की अगुवाई प्रताप सिंह, डॉ. साहब सिंह संधू, चरणजीत कौर व हरदीप सिंह ने की। डॉ. साहब सिंह संधू ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और आढ़ती आपसी मिलीभगत से किसानों का धान नहीं बिकने दे रहे। आढ़तियों को अपनी समस्याएं सीजन शुरू होने के बाद ही याद आती है और वे हर बार सीजन के मौके पर हड़ताल पर चले जाते हैं। ऐसे में मंडियों में धान की खरीद नहीं हो पाती और इसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ता है।
संधू ने कहा कि सरकार भी एक सोची-समझी साजिश के तहत मंडियों को समाप्त करना चाहती है जिसके चलते वह हर एक सीजन में आढ़तियों और किसानों के खिलाफ पॉलिसी लेकर आती है। किसानों ने कहा कि शनिवार दस बजे तक मंडियों में धान की खरीद शुरू नहीं होती तो वे मार्केट कमेटी के दफ्तर के सामने जाम लगा धरना देंगे। इस मौके पर तजेंद्र सिंह, जगदेव सिंह बदसुई, कुलविंद्र सिंह नंबरदार मौजूद रहे।