{"_id":"613120818ebc3eb4e14d088a","slug":"dirty-water-flowing-in-the-streets-due-to-the-closure-of-the-drain-kaithal-news-knl819512164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले बंद होने से गलियों में बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले बंद होने से गलियों में बह रहा गंदा पानी
विज्ञापन
Dirty water flowing in the streets due to the closure of the drain
- फोटो : Kaithal
गांव जाजनपुर में गंदगी के कारण बंद पड़े नाले व गलियों में बहता पानी ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। जिसके विरोध में लोगों ने संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
ग्रामीण जगदीश चंद, सतबीर सिंह, बलजीत सिंह, जयप्रकाश, अतर सिंह, ब्रह्मप्रकाश, महीपाल, सुभाष चंद, पाला राम, सोनू, राजकुमार, अरविंद ने बताया कि बस स्टैंड से जड़ौला जाने वाली फिरनी रोड के किनारे बने नाले गंदगी से अटे हुए हैं और अनेकों जगह से टूटे हुए हैं। जिससे नालों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है और गलियों ने तालाबों का रूप धारण किया हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी खड़ा होने के चलते गलियों में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जिससे दोपहिया वाहन चालक कई बार गिर कर चोटिल हो चुके हैं। लोगों को अपने घरों में आने जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार बीडीपीओ कार्यालय ढांड में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। अधिकारी हर बार समस्या के शीघ्र समाधान की बात कह कर उन्हें टाल देते हैं। अधिकारियों के इस प्रकार के टालम टोल रवैये से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए वरना करनाल-पटियाला मार्ग जाम करने को मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
ग्रामीणों ने बताया कि जब से ग्राम पंचायतों से कार्य भार छीना गया है। तब से गांवों में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है। सबसे ज्यादा असर गांवों में सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। गलियों एवं नाले गंदगी से अटे हुए हैं। जगह-जगह से नाले एवं गलियां टूटी हुई हैं। केवल कागजों तक ही कार्य सिमट कर रहा गया है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कार्यवाहक बीडीपीओ ढांड फूल सिंह ने कहा कि मौके पा जाकर निरीक्षण करवाया जाएगा। बजट उपलब्ध होने पर ही कार्य को अंजाम दिया जाएगा।