{"_id":"626ede534768807d817f2f2a","slug":"dirt-brother-how-to-study-kaithal-news-knl106785390","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी है भाई! कैसे करें पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी है भाई! कैसे करें पढ़ाई
विज्ञापन
फ्रांसवाला रोड नजदीक राजकीय प्राथमिक पाठशाला के सामने वाली गली में सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी है। पिछले एक माह से सीवरेज व्यवस्था के ठप हो जाने के कारण स्कूली विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकारियों को बार-बार शिकायत के बाद भी इस की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस समस्या की ओर ध्यान देकर इसका समाधान करवाया जाए। सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर आने पर लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
हरदीप, पवन, गुरनाम, कपिल, रोहित व स्कूल के स्टाफ सदस्यों का कहना है कि एक महीने से सड़क पर सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गंदगी फैल रही है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद के एमई व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। आसपास की कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि घरों के आगे गंदा पानी होने से घरों के बाहर बैठना मुश्किल हो गया है। 700 के करीब बच्चे पढ़ाई करने के लिए आते है। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।